छात्रों के आंदोलन को देखते हुए अल्मोड़ा एसएसजे में 2 नवंबर तक अवकाश घोषित
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के चारों परिसरों में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए 26 अक्टूबर से 02 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में कुलसचिव देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में विद्यार्थियों द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के पक्ष में चलाए जा रहे आंदोलन के फलस्वरूप विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा संभावित अप्रिय घटना के दृष्टिगत कुलपति की सहमति से एसएसजे विवि अल्मोड़ा के चारों परिसरों तथा विवि प्रशासनिक कार्यालय में 26 अक्टूबर से 02 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र विगत कुछ दिनों से आंदोलनरत हैं, जिसके बाद विवि प्रशासन द्वारा माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालाँकि इस दौरान नॉन एनईपी की स्पेशल बैक परीक्षाएं 26 तथा 28 अक्टूबर को भी आयोजित की जाएंगी। 28 अक्टूबर के प्रातः कालीन सत्र में केवल बी.एससी पंचम सेमेस्टर की गणित प्रथम पेपर की परीक्षा को स्थगित किया गया है तथा 29 अक्टूबर की समस्त परीक्षाएं स्थगित की गई है जिनकी तिथि पृथक से जारी की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक