फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने मारा
गूलरभोज (उधमसिंह नगर)। रविवार दोपहर रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव रेंज दक्षिण गडग़दिया पूर्वी बीट ने मोबाइल के माध्यम से चौकी गूलरभोज पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति पर जंगल में बाघ ने हमला कर मार दिया है। सूचना पर पीपल पड़ाव रेंज के जंगल में जाकर पुलिस ने निरीक्षण किया तो वहां बलबीर सिंह पुत्र स्व. जरनैल सिंह निवासी ग्राम कोपा किरपाली, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंह नगर उम्र 70 वर्ष के रूप में मृतक की पहचान हुई।
जानकारी में आया कि मृतक बलबीर सिंह वन गुर्जरों के झाले पर सरसों के खेत में बने मचान पर रहकर सरसों की फसल की रखवाली करते थे। रात्रि में बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बलबीर सिंह को जंगल में घसीटकर ले गया। जिसकी जानकारी वन गुर्जर गुलाम की पुत्री ने वन विभाग की टीम को दी। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रुद्रपुर में भिजवा दिया गया है। इस दौरान डीएफओ ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
मासूम का सौदा करने वाली दो महिलाएं दोषी -10-10 साल की कठोर कैद