क्रशरों की मनमानी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान -खनन कारोबारियों ने दी उग्र आंदोलन की भी चेतावनी
मोटाहल्दू। गौला नदी के बरेली रोड में 16 स्टोन क्रशरों की मनमानी के खिलाफ खनन कारोबारियों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्टोन क्रशरों में आरबीएम न डालने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। विदित हो कि बरेली रोड लालकुआं क्षेत्र के स्टोन क्रशर संचालकों ने बैठक कर लिखित पत्र जारी करते एक मार्च से पूर्व में खनन व्यवसायियों से तय किए गए रेटों में दो रुपये कम करने का निर्णय लिया है। क्रशर स्वामियों का कहना है कि इन रेटों से अधिक में क्रशर चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते उन्हें दो रुपये रेट कम करने पड़ रहे हैं।
रेट कम करने वाले स्टोन क्रशरों में बरेली रोड, रामपुर रोड और लालकुआं क्षेत्र के सभी स्टोन क्रशर शामिल हैं। इधर खनन कारोबारियों की बैठक में तय किया गया कि स्टोन क्रशर संचालक के दो रुपये रेट गिराने पर वह गौला नदी से खनन निकासी अनिश्चितकालीन के लिए बंद करेंगे। सभी गेट अध्यक्षों ने कहा कि स्टोन क्रशरों ने दो रुपये खरीद रेट घटाने के बाद वाहन स्वामियों ने अब अनिश्चितकाल के लिए गेट बंद करने का निर्णय ले लिया है। पूर्व में खनन विभाग की मध्यस्थता में 30 रुपये रेट तय हुआ था, जो मात्र दस दिन में ही दो रुपए गिरा दिए। बैठक में अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबड्वाल, प्रधान शंकर जोशी, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, विजय खोलिया, भगवान धामी, पंकज दानू, रमेश काण्डपाल, इन्द्र सिंह नयाल के अलावा भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी