भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अब लगा विराम -भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए जताई सहमति  

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अब विराम लग गया है। दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए सहमति जताई है। उधर दिल्ली में पीएम मोदी की तीनों सेना प्रमुख, सीडीएस और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर अब विराम लग गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर को सहमति दे दी है। हालांकि भारत ने सिंधु जल समझौता पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है, यानी यह संधि अभी स्थगित ही रहेगी। भारत के रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सेनाएं तैयार हैं। भारत ने यह भी कहा है कि किसी भी आतंकी घटना को युद्ध माना जाएगा। इधर पीएम मोदी ने दिल्ली में तीनों सेना प्रमुख सीडीएस के साथ अहम बैठक की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-6.5 लाख से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर का तोहफा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत ने एक और बड़ा फैसला लिया है। भारत ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना जाएगा और उसका जवाब उसी प्रकार दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119