सुहागरात से ही प्रेमी के पास जाने की जिद, पति को जान से मारने की धमकी -डरी हालत में युवक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

खबर शेयर करें 👉

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में शादी के बाद से ही दुल्हन द्वारा प्रेमी के पास जाने की जिद और पति को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के आत्महत्या के प्रयास और लगातार मानसिक उत्पीड़न से भयभीत पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात के दौरान ही उसने पति से दूरी बनाए रखने की बात कही। आरोप है कि दुल्हन ने अपने प्रेमी के पास जाने की जिद करते हुए पति को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


समझाने पर दी आत्महत्या की धमकी
पीड़ित युवक के मुताबिक, बीते बुधवार को उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और उल्टा धमकी देने लगी कि उसे जल्द ही अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद दुल्हन ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे किसी तरह बचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


मानसिक तनाव में पति ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
घटना के बाद युवक काफी डर गया और गुरुवार को साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को दुल्हन द्वारा दी गई धमकियों के कुछ सबूत भी उपलब्ध कराए और अपनी सुरक्षा की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पुलिस दोनों परिवारों के बीच करा रही समझौते का प्रयास
साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिवारों को थाने बुलाया गया है। पुलिस दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119