राजधानी दून में बढ़ता अपराध : राजपुर रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या -लगातार वारदातों से दहशत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा घटना शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स की है, जहां जिम से बाहर निकलते समय एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर नजदीक से गोली चला दी। गोली सीधे सिर में लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

राजधानी में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने सरेआम कारोबारी को निशाना बनाकर हत्या को अंजाम दिया, जिससे शहर में अफरातफरी मच गई थी। इस घटना ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे और बदमाशों के हौसले बुलंद होने की तस्वीर सामने आई थी।


गुंजन हत्याकांड से भी दहला था शहर
इसके अलावा 2 फरवरी को दूल्हा बाजार क्षेत्र में गुंजन हत्याकांड ने भी सनसनी फैला दी थी। सुबह करीब 11 बजे आरोपी आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और विशेष जांच टीम गठित कर रिकॉर्ड समय में चार्जशीट भी दाखिल की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


ऋषिकेश और विकासनगर की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
देहरादून जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में कई गंभीर वारदातें सामने आई हैं। ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि विकासनगर क्षेत्र में 29 जनवरी को 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर शव शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


लगातार वारदातों से लोगों में असुरक्षा की भावना
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही हत्याओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। दिनदहाड़े हो रही इन घटनाओं से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया है। लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
राजपुर रोड हत्याकांड के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119