नवरात्रि पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, चार नमूने जांच को भेजे गए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अल्मोड़ा बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों और मॉलों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपायुक्त कुमाऊं मंडल, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन नैनीताल, राजेंद्र सिंह कठायत के निर्देशन में की गई। निरीक्षण टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त व अभिहित अधिकारी (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पांडे ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के स्वामियों को निर्देश दिए गए कि व्रत में उपभोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ स्वच्छ एवं सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराए जाएं। विशेष रूप से कुट्टू का केवल पैक्ड आटा ही बेचा जाए। साथ ही, कालातीत और एक्सपायरी उत्पादों को अलग रखने के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित करने तथा पंजीकरण/अनुज्ञप्ति को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर चार खाद्य सामग्रियों — सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, सरसों का तेल और चना सत्तू — के नमूने सील कर जांच हेतु सुरक्षित किए गए। ये नमूने विश्लेषण के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

खाद्य संरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित में इस प्रकार की कार्रवाइयां भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और अनुसेवक ईश्वर सिंह नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119