हल्द्वानी में “पहाड़ी पिसी नूण” स्टोर का शुभारंभ, वोकल फॉर लोकल को मिला नया आयाम
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे पर “पहाड़ी पिसी नूण” नामक स्वदेशी उत्पादों पर आधारित स्टोर का शुभारंभ किया गया। तीन युवा उद्यमियों, सौरभ पंत, संदीप पांडे और योगेंद्र चुफाल की शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और किसानों को एक मंच प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया, वहीं नगर पार्षद धीरज पांडे ने इसे स्थानीय संस्कृति और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाला प्रयास कहा।
स्टोर में केवल घरेलू, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बिक्री होगी। संचालकों का कहना है कि यह मंच छोटे उद्योगों को नई पहचान देने के साथ ही ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुओं की ओर आकर्षित करेगा।
यह पहल न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और लोकल इकॉनमी को मजबूती देने में भी सहायक सिद्ध होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी