रुद्रपुर में तैनात दरोगा राठौर का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात हल्द्वानी निवासी पुलिस के दरोगा कुंदन सिंह राठौर का स्वास्थ्य बिगडऩे से उन्हें डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। कुंदन सिंह राठौर मूल रूप से जाखनी थाना कांडा, जिला बागेश्वर के निवासी थे और 2008 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। कुंदन सिंह राठौर पंतनगर थाने में तैनात थे और अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के लामाचौड़ में रहते थे। हाल ही में वह घर आए थे, लेकिन रात में उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।
परिजनों ने उन्हें एसटीएच ले जाने का प्रयास किया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनकी आकस्मिक मौत से न केवल परिवार, बल्कि पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली लाया गया, जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मृतक दरोगा के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा