शुक्रवार को होगी मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर सुनवाई
हल्द्वानी। दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो पाई। पॉक्सो कोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष बोरा की याचिका में सुनवाई होनी थी। वहीं अब मामले में शुक्रवार को याचिका पर विचार होगा।
बता दें कि मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार होने के पांच दिन बाद बीते दिनों बोरा ने अपने अधिवक्ताओं के जरिए पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका लगवाई थी। गुरुवार को किन्हीं कारणों के चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद