उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


उत्तराखण्ड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 06 अवैध तमंचे (315 बोर), 01 राइफल (12 बोर), 02 खोखा कारतूस (0.32 बोर) और एक वैगनआर कार बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त था। बरामद हथियार उत्तर प्रदेश की अवैध हथियार फैक्ट्री में बनाए गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 13 अप्रैल को एसटीएफ टीम ने थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार, निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली (उ.प्र.), वर्तमान निवासी उत्तरांचल कॉलोनी थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी वैगनआर कार से हथियारों की तस्करी कर उत्तराखण्ड ला रहा था, जिसे पुलभट्टा क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सक्रिय एक बड़े अवैध हथियार नेटवर्क को झटका लगा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एसटीएफ 21 अवैध हथियार और 35 कारतूस बरामद कर 08 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
एसटीएफ कुमाऊँ निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक दीवान सिंह जलाल, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट, रियाज अख्तर, मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह तथा पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119