मोबाइल का पासवर्ड भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम -40 कॉल करता रहा दोस्त… कमरे में लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दिया आर्या के रूप में हुई है, जो में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी।


बताया जा रहा है कि रविवार रात दिया ने परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को व्हाट्सएप पर अपने मोबाइल का पासवर्ड भेज दिया। अचानक पासवर्ड मिलने पर दोस्त को अनहोनी की आशंका हुई और उसने तुरंत दिया को फोन करना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


दोस्त ने करीब 40 बार कॉल किए, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। चिंता बढ़ने पर वह तुरंत दिया के घर पहुंच गया। जब वह परिजनों के साथ कमरे में पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। दिया पंखे के कुंडे से फंदे पर लटकी हुई थी।


परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसके मैसेज, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


जानकारी के अनुसार दिया इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी। करीब एक साल पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां पर आ गई थी। मां घरों में काम कर अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119