चार दिन पूर्व युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच शुरू
रुद्रपुर। चार दिन पूर्व युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एसओ गदरपुर की अगुवाई में टीम ने मौके पर पंहुच कर मुआयना किया। साथ ही पुलिस ने गांव में लागों के बयान दर्ज किए। बीते बुधवार को ग्राम ढाई नंबर निवासी जितेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
परिजनों ने अंजलि की सहेली और उसके भाई पर हत्या का अंदेशा जताया है। मृतका की मां ने पुलिस चौकी गूलरभोज में सहेली व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार को गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने टीम के साथ ढाई नंबर गांव पंहुचकर मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मृतका व आरोपी के परिजनों से जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत लटककर हुई है। परिजनों ने गांव के एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे