रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, जांच शुरू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देवभूमि धर्मशाला वाली गली, वार्ड नंबर 11 में बुधवार देर रात एक 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मृतका की पहचान जानकी चंद पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी, जबकि उसका पुत्र सेना में तैनात है। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित कर दी है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119