पारिवारिक कलह में पति ने विषाक्त पदार्थ निगला, हालत गंभीर

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद वन स्टॉप सेंटर में विचाराधीन था। बताया जा रहा है कि पत्नी ममता ने लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर पति से अलग रहने की इच्छा जताई। इससे आहत 34 वर्षीय युवक ने वन स्टॉप सेंटर परिसर में ही विषाक्त पदार्थ गटक लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उपचार कर रहीं डॉ. प्रीति यादव के अनुसार मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119