जेल में बंद एचआईवी संक्रमित युवक की मौत
हल्द्वानी। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में बंद एक एचआईवी संक्रमित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने बुधवार देर रात डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक लंबे समय से एचआईवी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। अप्रैल 2025 में उसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और इंजेक्शन के माध्यम से नशा करता था, जिससे वह एचआईवी संक्रमण का शिकार हो गया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे 12 फरवरी को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी स्थित एसटीएच रेफर किया गया था।
इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग