कार से कुचलने का प्रयास करने का आरोपी आईटीआई गैंग के सदस्य गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने युवक को कार से कुचलने का प्रयास करने के आरोपी आईटीआई गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वसुंधरा कालोनी बरेली रोड निवासी गौरव नेगी पुत्र उमेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि आदित्य नेगी व उसके साथियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और आदित्य नेगी ने बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्विफ्ट कार से उसे कुचलने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आईटीआई गैंग के सदस्य दीपक पंचपाल पुत्र रमेश पंचपाल निवासी मदकोट मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ को होंडा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल अमर सिंह शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119