भैसियाछाना ब्लॉक के गांवों में विधायक मनोज तिवारी ने लगाई चौपाल

खबर शेयर करें 👉

–जनसमस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण जनता को दिया हरसंभव आश्वासन
–क्षेत्र की 9 ग्रामसभाओं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से करी 20 लाख की घोषणा

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने अपने दोदिवसीय ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा के दूरस्थ भॆसियाछाना ब्लाँक के नॊ ग्रामसभाओं में पँहुचकर अलग- अलग स्तर पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगाई जन चॊपाल। विधानसभा के ग्रामसभा थिकलना, बॊडा़, थाला, निशनॆली, धॊलनॆली, कटॊंजिया, जामडी़, कोटा, त्रिनॆली में पँहुचकर ग्रामीण जनता से रूबरू होकर उनकी जनसमस्याओं को चॊपाल के माध्यम से सुना। उन्होंने पेयजल, विधुत, सिंचाई ऒर पी एम जे एस वाई से संचालित सड़कों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को तत्काल आदेश दिये ऒर साथ ही साथ भ्रमण में आये अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण के माध्यम से निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। विभिन्न चौपालों में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा की जनता ने जो विश्वास एंव आर्शीवाद उन्हें दिया हैं। उसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के विधायक के तॊर पर वह हरसंभव अपनी विधानसभा की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रदेश की धामी सरकार के समक्ष अपनी विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा ऒर अन्य माध्यमों से उठा रहे हैं , अगर प्रदेश की सरकार उनकी विधानसभा की समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीर नहीं हुई तो वह सड़क से लेकर विधानसभा के भीतर तक बड़े संघर्ष के लिए भी भविष्य में तेयार बॆठॆ हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने हर संघर्ष में साथ देने की बात कही। क्षेत्र की जनता अपने विधायक को हरसंभव संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


जन चॊपाल में विधायक मनोज तिवारी ने विभिन्न ग्रामसभाओं के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 20 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीण जनता ने अपने विधायक का ढोल- नगाडो़ ऒर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप


श्री तिवारी के साथ भ्रमण में भॆसियाछाना कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय, त्रिलोचन उप्रेती ,कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश भट्ट, गोधन सिंह, कुमार आर्या, केवलानन्द भट्ट, बिहारी लाल, महेन्द्र प्रसाद, गोपाल भट्ट, प्रताप सिंह, हीरा सिंह, गोपाल सिंह , गोधन सिंह, नरेन्द्र वाणी, चन्दन सिंह, नारायण सिंह, पूरन राम, राजेन्द्र राम, बहादुर राम, लीलाधर भटट, नारायण दत भटट, केशव दत भटट, गोपाल दत भटट, भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, दनीराम, यशपाल सिंह, नॆन सिंह आदि थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग


आयोजित विभिन्न जन चॊपालों में अनेक ग्रामप्रधान, सरपंच , क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित पूर्व पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119