कांस्टेबल के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब जगजीतपुर चौकी प्रभारी निलंबित
हरिद्वार। जगजीतपुर चौकी के कांस्टेबल के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जगजीतपुर चौकी के प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंप दी है। इधर, देर रात विजिलेंस की टीम आरोपी कांस्टेबल पप्पू कश्यप को अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई थी। विजिलेंस की टीम ने रविवार शाम जगजीतपुर चौकी पहुंचकर पांच हजार की रिश्वत ले रहे कांस्टेबल पप्पू कश्यप को रंगे हाथ पकड़ा था।
जगजीतपुर निवासी राजू ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि मारपीट के क्रॉस मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर कांस्टेबल ने उससे और उसके भाई से पांच हजार की रकम वसूली थी। इसके बाद कांस्टेबल मुकदमे में नामजद पांच अन्य आरोपियों से प्रति आरोपी एक-एक हजार रुपये देने की डिमांड कर रहा था। विजिलेंस की टीम ने आरोपी कांस्टेबल को चौकी कैंपस से ही पकड़ा था। देर शाम आरोपी कांस्टेबल को अपने साथ लेकर विजिलेंस टीम रवाना हो गई थी। इधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जगजीतपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है। यही नहीं कांस्टेबल पप्पू कश्यप को भी निलंबित किया जा चुका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू