नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। झनकईया पुलिस ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। झनकईया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा की थाना क्षेत्र का ही निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का पिछले दो-तीन वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में धारा 376, 506 आईपीसी व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने मामले की जांच एसआई रूबी मौर्य को सौंपी गई। एसआई मौर्य ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पिता को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, एसआई रूबी मौर्य, आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119