लापरवाही बरतने पर जसपुर कोतवाल निलंबित-

खबर शेयर करें 👉

लापरवाही बरतने पर जसपुर कोतवाल जेएस देउपा को एसएसपी ने सस्पेंड कर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है-चन्द्र मोहन सिंह, एसपी काशीपुर-

काशीपुर।  लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कोतवाल जेएस देउपा को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात कोतवाल सादी वर्दी में एक स्मैक बेचने वाली महिला को पकड़ने गए थे। जहां महिलाओं ने उन्हें घेर कर हंगामा काटा था। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की। कोतवाल के निलंबित होने पर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं । शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाल जेएस देउपा के मोबाइल पर मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी एक महिला मुखबिर ने कॉल कर सूचना दी थी कि मोहल्ले में एक महिला धड़ल्ले से स्मैक बेच रही है। सूचना पर कोतवाल सादी वर्दी में एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चले गए। कोतवाल जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला ने अन्य महिलाओं एवं मोहल्ले वालों को साथ लेकर कोतवाल को घेर लिया तथा बाइक की चाबी निकाल ली। साथ ही जोर-जोर से बोलकर कोतवाल को खरी-खोटी सुनाते हुए वीडियो बना लिया। किसी तरह से मोहल्ले से निकले तथा मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उधर, किसी ने वीडियो वायरल कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। उच्चाधकारियों के निर्देश पर एसएसपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया। सोमवार को कोतवाल ने खुद को निलंबित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलनाज एवं उसके पिता को पुलिस ने जेल भेजा था। गुलनाज जमानत पर है। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी महिला फिर से मोहल्ले में स्मैक बेचने का धंधा कर रही है। उसी की पड्ताल करने वहां गये थे। आरोपियों को भनक नहीं लगे इसलिये वह सादी वर्दी में मौके पर गए थे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

दलालों को बढ़ावा देने की चर्चाएं-


लोगों ने दबी जुबान में कहा कि जसपुर कोतवाल जब से आए थे तब से कुछ दलाल कोतवाली में सक्रिय हो गए थे। जब भी कोई मामला थाने में आता तो स्वयं पुलिस कर्मी दलाल का नाम लेकर मामले को निपटाने की बात करते। यह भी बताया कि यह दलाल सुबह से लेकर शाम तक कोतवाली में कोतवाल के इर्द-गिर्द मंडराते रहते थे। इसको लेकर पूर्व में अफसरों से शिकायतें भी की गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित


गदरपुर थानाध्यक्ष शाह को जसपुर कोतवाली का जिम्मा-


एसएसपी ने कोतवाल देउपा को निलंबित करने के बाद गदरपुर के थानाध्यक्ष बिजेंद्र शाह को जसपुर का कोतवाल बनाया है। कोतवाल शाह ने बताया कि उनकी पहली प्राथिमकता अपराध एवं नशाखोरी पर अंकुश लगाना होगी। उन्होंने कहा कि वह नगर की यातायात व्यवस्था को भी ठीक करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम


ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119