जेसीबी की चपेट में आने से भटेलिया में युवक की मौत, ऑपरेटर फरार, मशीन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भटेलिया में जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेसीबी आपरेटर घटना के बाद फरार चल रहा है। जेसीबी मशीन को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी ने बताया बीते शनिवार को रात करीब 9 बजे एक युवक के जेसीबी मशीन की चपेट में आ जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुँचे। युवक को पुलिस ने पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया मृतक चंदन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा है। मृतक के दो बच्चे है जिनमें एक लड़की व लड़का है। एसओ ने बताया शव को पीएम के लिए  नैनीताल भेज दिया है। जेसीबी को सीज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  होटल के कमरे में बीएसएनएल कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत -पंखे के हुक से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119