बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
पिथौरागढ़। पनखोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। डीडीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीसी 3331 अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक दीपक चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी खटीमा, ऊधमसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक के शव को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी को दे दी गई है।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण