UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण
कालाढूंगी। विजयपुर गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देर शाम तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक अंश पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से बालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही के कारण शाम के बाद घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। लोगों का कहना है कि तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखनी चाहिए।
गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी है। हमले में घायल अंश का उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उपचार के बाद पीड़ित को मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
तेंदुए के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद