बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी का लालकुआं पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़ निवासी कलावती भट्ट करीब दो माह पूर्व उपचार के लिए अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गई थीं। घर पर कोई मौजूद नहीं था। चार सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। शिकायत पर लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.168 किलो सोने की तस्करी का भंडाफोड़ -दुबई से आए महिला-पुरुष यात्री पकड़े

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर 19 सितंबर को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से यासीन पुत्र सफी अहमद (35) निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आपसी विवाद में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या -आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यासीन ने बताया कि वह अपने साथी आबिद उर्फ लालू के साथ दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच आसपास के लोगों के सो जाने के बाद सरिया आदि से ताला तोड़कर चोरी करते थे।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीली धातु की फूलदार अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी के दो जोड़ी बिछुए और सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी आबिद उर्फ लालू के खिलाफ हल्द्वानी और लालकुआं थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119