खटीमा क्षेत्र के कई स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया बैसाखी पर्व

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
खटीमा। ट्रैफोर्ड पब्लिक स्कूल, चकरपुर में विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और पंजाब की संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. चंद्रा चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को बैसाखी के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। छोटे बच्चों ने पंजाबी लोकगीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से किसानों के जीवन और फसल कटाई के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पुष्कर चंद, प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रोका, भुवन चंद्र पंत, बलवीर सिंह खोलिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


इसी प्रकार जेके पब्लिक स्कूल में भी बैसाखी पर्व के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अजय मौर्या, मो. हनीफ, अजय कुशवाहा, नंदलाल, मनप्रीत, सोनम, आरती, ज्योति और सुमन समेत कई लोग मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


इसके अलावा सोर वैली पब्लिक स्कूल, सरस्वती एकेडमी बिगराबाग, डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, अलक्ष्या पब्लिक स्कूल, सिटी कॉन्वेंट, नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी, स्कॉलर गुरुकुल एकेडमी और नोजगे पब्लिक स्कूल टिवंकल सहित अन्य स्कूलों में भी बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119