दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/किच्छा। सड़क दुर्घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को नाले के किनारे झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार 10 अप्रैल को इन्ट्रार्क फैक्ट्री से लगभग 500 मीटर आगे रुद्रपुर की ओर सड़क किनारे एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि 8 अप्रैल 2026 को रामवीर पुत्र समर पाल, निवासी ग्राम मिर्जापुर बकैना, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) ड्यूटी समाप्त कर रात 10:26 बजे फैक्ट्री से निकला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर जेसीबी से खुदाई कर शव की तलाश की गई, लेकिन उस समय शव बरामद नहीं हो सका।


मृतक के भाई यशदेव सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में मुकदमा संख्या 120/26 धारा 106(1), 281, 238 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 106(1) और 281 को संशोधित कर 105 व 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।


इस घटना को स्थानीय समाचार पत्र उत्तर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


10 अप्रैल को पुलिस ने मृतक रामवीर का शव सरिया फैक्ट्री रोड से लगभग 100 मीटर अंदर नाले के किनारे झाड़ियों से बरामद किया। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना पाया गया।


गहन जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर 13 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी चाँद शाह पुत्र भूरे शाह, निवासी घुर समसपुर धौरा टांडा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली को घटना में प्रयुक्त अर्जुन महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (रजि. नं. यूपी 25 डीवी 1049) सहित गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ओवरटेक करते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और रामवीर को टक्कर लग गई। घटना के बाद आरोपी ने अपने सांढू बब्लू हाजी और दामाद शाहिद अली की मदद से शव को कार की डिक्की में रखकर नाले के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। फरार आरोपियों बब्लू हाजी पुत्र हसन अली निवासी सिरौली कलां थाना पुलभट्टा तथा शाहिद अली पुत्र नन्हे शाह निवासी घुर समसपुर धौरा टांडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक किच्छा प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीपक चौहान, कांस्टेबल मदन नाथ, कांस्टेबल सुरेंद्र भंडारी और कांस्टेबल दीपक बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119