जेठ और क्लीनिक संचालक पर नशीली दवा खिला शोषण करने का आरोप
एक महिला ने एक क्लीनिक संचालक और अपने जेठ पर नशे की दवाई खिलाकर शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
काशीपुर बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 5 दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वह अपना इलाज गांव के एक क्लीनिक संचालक करा रही थी। आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को क्लीनिक संचालक ने उसके घर में आकर उसे एक नशे की दवा खिला दी, जिसके बाद क्लीनिक संचालक और उसके जेठ ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत