बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
रुद्रपुर। अज्ञात चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए एक बार फिर बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों सहित नकदी चोरी कर ली। बाद में गृह स्वामी ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
रमेश चावला पुत्र गुरदित्तामल चावला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि वह 13 नवम्बर को परिवार सहित घर मे ताला लगाकर बाहर गए थे । शुक्रवार को जब वह वापस घर लौटे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। आरोप है कि अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की चैन, एक लॉकेट, कान के झुमके, कड़े और चांदी की पायल सहित घर में रखी गुल्लक गायब थी। उन्होंने जाकर देखा तो मोंटी का दरवाजा टूटा पड़ा था। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल में जुट गई। वहीं नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरियों की घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार