6.45 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार सीज
अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस ने कार से तस्करी किए जा रहे 6.45 लाख कीमत के गांजे के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद की एसओजी व थाना भतरौजखान पुलिस टीम ने गुरुवार को जैनल के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान भूमिया देवी मंदिर जैनल के पास एक स्विफ्ट डिजायर संख्या- यूके 06एए-7779 में सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पर पंकज सिंह (21 वर्ष) पुत्र जसवंत सिंह व जीशान (24 वर्ष) पुत्र आरिफ दोनों निवासी पतरामपुर, जसपुर जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से कुल 25.825 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गांजा बरामद होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। आरोपी मुनाफा कमाने की चाह में डोटियाल सल्ट से गांजा लेकर आ रहे थे। बरामद गांजे की कीमत 6.45 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ संयुक्त पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, कांस्टेबल हरीश चन्द्र पाण्डे, परवेज अली, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत