दिल्ली जाते समय मसूरी के परिवार का बैग साफ, 16 लाख के गहने चोरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे मसूरी के एक परिवार का रास्ते में सामान चोरी हो गया। बैग से सोने-चांदी के करीब 16 लाख रुपये के गहने गायब होने पर पीड़ित ने मसूरी कोतवाली में तहरीर दी है।


लंढौर साउथ रोड निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि एक मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी और एक पड़ोसी महिला के साथ दिल्ली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। पड़ोसी महिला मेरठ तक उनके साथ गई थीं। दिल्ली पहुंचने पर जब बैग देखा तो उसमें रखे कपड़े और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। आशंका है कि किसी ने रास्ते में बैग खोलकर सामान चोरी कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया


प्रमोद कुमार के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, मांगटीका, दो महिलाओं की अंगूठियां, एक जेंट्स अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी बाली, एक पेंडुल तथा चांदी के चार कड़े, अहोई माता की माला, चांदी की कटोरी, चांदी की लुटिया, एक लेडीज तगड़ी, पांच सिक्के, एक चेन, छह जोड़ी बिछुए, लक्ष्मी माता की प्रतिमा, दो बच्चों के कड़े और दो जोड़ी पाजेब शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक


मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना उत्तर प्रदेश के खतौली क्षेत्र में होने की आशंका है। ऐसे में पीड़ित को वहीं संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते मामले की जांच कर चोरी का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119