एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप, दंपति पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बालावाला क्षेत्र में एक ही भूमि को कथित फर्जीवाड़े से दो बार बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर रायपुर थाना पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक मई 1997 को धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला क्षेत्र में 1800-1800 वर्गफीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद दोनों दिल्ली लौट गए और समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज कराने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि मधुसूदन डबराल की पत्नी विजय लक्ष्मी डबराल ने कथित आपराधिक षड्यंत्र के तहत वर्ष 2012 और 2020 में वही जमीन टिहरी गढ़वाल निवासी सोहन सिंह भंडारी और सुमन लता को बेच दी है। इस मामले में पीड़ितों ने सिविल कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी हासिल कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


आरोप है कि वर्ष 2024 में जब वे अपने प्लॉट पर पहुंचे तो वहां अवैध निर्माण किया जा रहा था। विरोध करने पर मधुसूदन, विजय लक्ष्मी और एक महिला ने कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। साथ ही पीड़ितों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमकाते हुए मौके से भगा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मधुसूदन डबराल और उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी डबराल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119