महिला को सम्मोहित कर लाखों के उड़ाए गहने
खटीमा। महिला को सम्मोहित कर सोने के जेवरात उड़ाने का मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीपुर विचवा निवासीे गणेश दत्त पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 50 वर्षीय माता शांति देवी 8 मई को घर से बनबसा मामा के घर जाने के लिए निकली थी। खटीमा पहुंचकर जब वह बनबसा जाने के लिए पोस्ट ऑफिस व मछली मंडी के रास्ते जा रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोग उन्हें सम्मोहित कर सुनसान गली में ले जाकर गले में पहनी हुई सोने की दो जोड़ी मंगलसूत्र व एक जोड़ा सोने के कान के कुंडल लेकर भाग गए।
जब उसकी माता अद्र्ध बेहोशी की हालत में मामा के घर बनबसा पहुंची, इसके बाद उन्हें होश आया। तब उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बाद में रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें कुछ लोग कैद हुए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा