जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय व उसका साथी स्मैक के साथ गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी की संयुक्त ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय और उसके साथी को स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात्रि नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा एवं एसओजी की टीम ने स्मैक की तस्करी करते हुये मोटर साइकिल संख्या यूके 06 एच 0643 में सवार दो अभियुक्तों

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

उपेन्द्र कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी बस स्टैंड के पास वार्ड नं. एक शक्तिफार्म सितारगंज जनपद ऊधमसिंह नगर, हाल किरायेदार हरीश चन्द्र जोशी गौजाजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा व महमूद पुत्र मुन्त्याज निवासी नूरी मस्जिद के पास वार्ड नं. तीन थाना बनभूलपुरा को स्मैक की तस्करी करते हुए शमा होटल बरेली रोड के पास से  गिरफ्तार किया गया है। जिनके  कब्जे से 77.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने द्वारा उनके  विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119