अभी-अभी नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने उसके ससुराल में जाकर जमकर हंगामा कर किया तोड़फोड़
लालकुआं: बेरीपड़ाव में हिम्मतपुर चौमवाल में विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने उसके उसके ससुराल में जाकर जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। जबकि मृतका के पति व सास को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस व गुप्तचर विभाग मौके पर पहुच गया। जिनके द्वारा भीड़ को समझाया जा रहा हैं।
बता दे कि बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर सब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर शनिवार की सुबह मृतका दीपा का शव जैसे ही उसके ससुराल पहुचा तो मायके पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया।

तोड़फोड़ करने के साथ ही मृतका के पति और सास को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक रोहिताश सागर व चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस व गुप्तचर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गया। साथ ही कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए । जिनके द्वारा मृतका के मायके वालों को समझाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन