किशोरी से छेड़छाड़, शिकायत पर घर आकर मां-बेटी को पीटा
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला की एक महिला ने एक व्यक्ति पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब इस संबंध में आरोपी की पत्नी से शिकायत की गई तो वह मायके वालों को लेकर उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान उसको और उसकी बेटी को पीटा। उसने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फाजलपुर महराला निवासी महिला का कहना था कि उसकी 14 साल की एक बेटी है। आरोप था कि शिवम चन्द्र आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। बेटी ने जब उसे इसकी जानकारी दी तो उसने शिवम की पत्नी पूनम से 24 मई को इसकी शिकायत की। आरोप है कि पूनम शिवम को रोकने की जगह अपने मायके वालों, सौरभ और उसकी मां के साथ उसके घर आ गयी। आरोप है कि यहां गाली-गलौज कर उससे और बेटी से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी