कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दरिंदे के खिलाफ उसकी पत्नी की ही शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा से एक मासूम बच्चे से दुष्कर्म के मामले का अब खुलासा हो गया है। ज्ञात हुआ है कि यह मामला राजस्व क्षेत्र के एक गांव का है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीडित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। जिसके डर से वह जंगल में भाग गई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी।
उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हैवान बना उसका पति नही माना। पर राजस्व पलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
इसके बाद आज शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यब भी बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी