केमू बस व कार की हुई भिड़ंत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर से बागेश्वर जा रहे केमू की बस और कार की रामनगर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के निकट दूसरी दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को हालत गंभीर देखते हुए रानीखेत के चिकित्सालय रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1848 बागेश्वर जा रही थी। रामनगर रोड में मोनाल रेस्टोरेंट के पास बस की दूसरी दिशा से आ रही एक टैक्सी कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे भी टूट गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना


दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़े व पुलिस को भी सूचित किया गया। इस बीच कार सवार घायल रमेश पाठक (52 वर्ष), कमला देवी (62 वर्ष) पत्नी चिंतामणि और कमला देवी (52 वर्ष) पत्नी तारादत्त को बार निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भतरौंजखान भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों में रमेश पाठक को बेहतर उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119