केमू बस–पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ा के जगडीला के पास मंगलवार सुबह केमू बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बस में सवार स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार केमू बस शामा लीती से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जिसमें 13 स्कूली बच्चों सहित कुल 27 यात्री सवार थे। बच्चे कपकोट में आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे थे। वहीं पिकअप वाहन चार नेपाली मजदूरों को लेकर शामा की ओर जा रहा था। झोपड़ा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

टक्कर के बाद बस में बैठे बच्चों में घबराहट फैल गई। बस चालक व परिचालक तथा अन्य यात्रियों ने बच्चों को संभाला और सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उन्हें दूसरे वाहन से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया गया। पिकअप वाहन में सवार सभी मजदूर भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वाहन से उतर गए, जिससे कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119