घने कोहरे से रानीखेत व शताब्दी एक्सप्रेस देरी से पहुंचीं, यात्रियों को हुई परेशानी
हल्द्वानी। घने कोहरे के कारण मंगलवार को काठगोदाम–दिल्ली के बीच संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनें रानीखेत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से काठगोदाम स्टेशन पहुंचीं। दिल्ली से काठगोदाम आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन समय सुबह 5:05 बजे और शताब्दी एक्सप्रेस का 11:55 बजे है, लेकिन दोनों ट्रेनें करीब 50 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। ठंड के मौसम में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे असुविधा बढ़ गई।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक डीएस बोरा ने बताया कि काठगोदाम स्टेशन से रवाना होने वाली सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर ही चलाई गईं। देरी का मुख्य कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति धीमी रखनी पड़ रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि कोहरे के प्रभाव को देखते हुए काठगोदाम स्टेशन से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल