गुजरात में नौकरी कर रहे बड़ेत गांव के युवक ने की आत्महत्या, गांव में शोक

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेत गांव के एक युवक ने गुजरात में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गुजरात पुलिस ने कपकोट थाना पुलिस को दी, जिसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 19 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र आनंद सिंह, निवासी ग्राम बड़ेत (हरसिंघाबगड़) ने गुजरात के थाना विठलापुर, जिला अहमदाबाद क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। दिनेश छह महीने पहले ही गुजरात में प्राइवेट नौकरी करने गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि गुजरात पुलिस से घटना की जानकारी मिली है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार परिजन मंगलवार को गुजरात रवाना हो गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

दिनेश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरी की शादी होना बाकी है। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद दिनेश हल्द्वानी गया था, जहां उसने करीब एक वर्ष तक एक बार में नौकरी की। इसी दौरान उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई और उसी के साथ वह छह महीने पहले गुजरात चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

इकलौते चिराग के बुझ जाने से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119