रिश्वत लेने के आरोप में कैंट बोर्ड कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीबीआई ने गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारी और कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों ने नक्शे के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता से मकान का नक्शा पास करने की एवज में ₹25000 की रिश्वत मांगी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

इसी के आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है। कैंट बोर्ड में तैनात एलडीसी रमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने रिश्वत की रकम कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के कहने पर शिकायतकर्ता से मांगी थी। फिलहाल, सीबीआई दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119