खुर्पाताल की डा. कामाक्षी को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मिली पीएचडी उपाधि

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। खुर्पाताल, नैनीताल की रहने वाली डॉ. कामाक्षी रौतेला, पुत्री बीना रौतेला और सुरेंद्र सिंह रौतेला, को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) के 11वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

डॉ. कामाक्षी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग से “मेडिकल इमेजेज़ के वर्गीकरण के लिए कुशल तकनीकों” (Efficient Techniques for Classification of Medical Images) पर शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में इमेज प्रोसेसिंग की सटीकता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों ने डॉ. कामाक्षी की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कामाक्षी का यह शोध कार्य चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

डॉ. कामाक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति डॉ. सूर्यकांत और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और पति का योगदान मेरी इस उपलब्धि में सबसे बड़ा है। उनका आशीर्वाद और प्रेरणा ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

डॉ. कामाक्षी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि खुर्पाताल, नैनीताल का भी नाम रोशन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि को समाज में एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119