खुशखबरी…आचार संहिता समाप्त होते ही सभी उपनल कर्मियों का जल्द होगा समायोजन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आचार संहिता हटने के बाद उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मचारियों का समायोजन किया जाएगा। उपनल के मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया इस संबंध में एक जून को शासन से सभी कर्मचारियों का समायोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए नामांकन शुरू कर दिए गए हैं।

मुख्य परियोजना अधिकारी ने नियमित नियुक्तियां होने व बजट के अभाव में विभिन्न विभागों से कई उपनल कर्मियों को हटा दिया गया था, लेकिन अब खाली पदों पर उनका समायोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपनल की वेबसाइट https://upnl.co.in में अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के आधार पर एक पद के सापेक्ष 6 अभ्यर्थियों को विभाग के चयन के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद एक का चयन किया जाता है। कहा, इस संबंध में 7088834030 नंबर पर भी जानकारी ली जा सकती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119