बनबसा में स्मैक और कच्ची शराब के साथ तीन दबोचे
चम्पावत। बनबसा पुलिस ने रविवार को 3.25 ग्राम स्मैक और दस लीटर कच्ची शराब के साथ तीन युवकों को दबोचा है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।एसपी अजय गणपति ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि 3.25 ग्राम स्मैक के साथ महेंद्रनगर, नेपाल निवासी टेक बहादुर भंडारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मान सिंह और रोहन लाल दोनों मीना बाजार, बनबसा निवासी के पास से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजय धौनी, दिलीप कुमार, बसंत पांडेय आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार