कुंजवाल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 13 फरवरी : विधानसभा चुनावों के एक दिन पहले भी जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गोविंद सिंह कुंजवाल ने डोर टू डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में कैंपेनिंग की। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


रविवार को कुंजवाल ने विधानसभा के गौलीमहर, पटौली, खरसोड़ा, बैंगनिया आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कुंजवाल ने मतदाताओं को भाजपा की विफलताओं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग दोनों राजनीतिक दलों के कार्यों को विश्लेषण कर राजनीतिक दलों को अपना समर्थन दें। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। भ्रमण कार्यक्रम में चंदन सिंह, सुर सिंह, राजेंद्र सिंह, दीवान राम, चंदन राम, गोविंद राम, जगदीश राम, रमेश राम, मोहन राम, दीपू आर्या आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119