लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद लालकुआं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गोला गेट क्षेत्र निवासी दीपक भारती पुत्र प्रताप राम आर्या निवासी हाटाग्राम गोला गेट हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट हटाने के लिए हल्दूचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने उससे कहा तो आरोप है कि दीपक भारती ने उसके विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी। हालांकि बाद में उसने उक्त पोस्ट हटा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों की ओर से थाना लालकुआं में ज्ञापन देकर शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी और कांस्टेबल कुबेर राणा ने दीपक भारती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध समाज में वैमनस्य फैलाने के आशय से आपत्तिजनक पोस्ट कर अशांति उत्पन्न करने के मामले में धारा 172(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य और अशांति पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का किसी भी तरह का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

एसएसपी नैनीताल ने चेतावनी दी है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119