एक होटल में नोएडा निवासी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश,पति फरार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित एक होटल में नोएडा निवासी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक नोएडा से चार लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे हुए थे। वह नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में दो अलग-अलग कमरों में रूके हुए थे। चारो पति पत्नी बताए जा रहे है। सोमवार सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालों ने जब कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मौके पर पहुंचे एएसपी देवेंद्र पिंचा बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। और साक्ष्यों को एकत्र किया जाएगा जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा तथा आगे की छानबीन शुरू की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119