ऑटो चालकों को सत्यापन का अंतिम मौका -फिर होगी कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में बिना सत्यापन के चल रहे ऑटो चालक और मालिकों को परिवहन विभाग ने तीन दिन का अंतिम मौका दिया है। विभाग ने 11 से 13 नवंबर तक सत्यापन के लिए और समय दिया है। इसके बाद भी सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

जिले में ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के लिए नई एसओपी जारी होने के बाद परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों का सत्यापन कराना शुरू कर दिया था। एक महीना बीतने के बाद भी महज 1209 ऑटो चालक-मालिकों का ही सत्यापन हो सका है। जबकि परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में साढ़े तीन हजार से अधिक ऑटो चल रहे हैं। विभाग की ओर से बार-बार समय देने के बावजूद ऑटो चालक सत्यापन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। एआरटीओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक-मालिकों को 11 से 13 नवंबर तक सत्यापन का अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद बिना सत्यापन चल रहे ऑटो का चालान किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119