देर सायं भवाली में अनियंत्रित स्कूटी सड़क में गिरी, -एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

भवाली। शनिवार देर शाम भीमताल से भवाली जा रहे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गए, जिससे स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो ने 108 की मदद से घायलों को सीएचसी भवाली पहुँचाया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र लीलादत्त निवासी डोब ल्वेशाल, विवेक पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी डोब ल्वेशाल भीमताल से भवाली अपने निजी काम से जा रहे थे, फरसौली क्षेत्र के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई, आस पास के लोगो ने 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नही आने से घायलों को अस्पताल नही पहुँचाया जा सका। देर सायं सीएमओ नैनीताल को फोन कर एम्बुलेंस मंगाकर घायलों को हल्द्वानी भेजा गया। एंबुलेंस में ले जाते हुए एक घायल विवेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119